पंडित हरद्वारी लाल स्मृति महाविद्यालय ने किया ज्ञान खोज प्रतियोगिता आयोजन
देवनन्दन श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। सामान्य ज्ञान आधारित ज्ञान खोज परीक्षा 2026 का आयोजन पं. हरद्वारी लाल स्मृति महाविद्यालय के तत्वाधान में किया गया। यह परीक्षा प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर तीन स्तरों में सम्पन्न कराई गई, जिसमें लगभग 1500 छात्रों ने सहभागिता की।
परीक्षा महाविद्यालय के प्रबंधक अजय पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशक राहुल गुप्ता के निर्देशन में सम्पन्न हुई। परिक्षा केन्द्र का सुचारु रुप से संचालन करते हुए व परीक्षा की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए परीक्षा संपन्न कराई गयी। परीक्षा विभिन्न स्तर के छात्रों ने दी, जिससे उनके सामान्य ज्ञान कौशल का विकास हो सके। जिससे छात्र अपना मूल्यांकन करते हुए भविष्य में अपने जीवन को गति दे सकेंगे। परीक्षा का आधार भविष्य में बच्चों के भविष्य को प्रतियोगी परीक्षाओं में सहभागिता कर अच्छे मूल्यांकन की ओर अग्रसर करना था।
इस परीक्षा के परिणाम की घोषणा 15 मार्च को की जायेगी। परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाये रखने हेतु एके पाण्डेय, केके पाण्डेय,पंकज श्रीवास्तव, मनोज, रमेश, अनुज, रीतु, कामिनी, काजल, सौरभ ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। परीक्षा के अन्त में महाविद्यालय के प्रबंधक अजय पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा कराने का मुख्य उद्देश्य छात्रों में शिक्षा के क्षेत्र में नवीन चेतना जाग्रत करना है, जिससे उनके नए भविष्य के निर्माण को सरल और सुगम बनाया जा सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें