अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मित्रो की दर्दनाक मौत
भीरा-पलिया मार्ग के मटेहिया के पास हुआ हादसा
मोर्निंग वाक को निकले थे दोनो युवक
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। सुबह सुबह भीरा-पलिया हाइवे पर टहलने निकले दो लोगो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी,कि मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मटेहिया निवासी 45 वर्षीय कमलेश कुमार गुप्ता पुत्र प्रभु गुप्ता अपने 42 वर्षीय साथी ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र बाबूराम गुप्ता के साथ घर से प्रातःकाल मोर्निंग वाक के लिए निकले थे।
बताया जा रहा है दोनो मित्र सुबह 6 बजे टहलते हुए अपने खेत जा रहे थे। इसी बीच दोनो साथी भीरा- पलिया राजमार्ग के मटेहिया मोड़ के पहुचे ही थे। वही दूसरी तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने दोनो साथियों को को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में दोनों साथियो की मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुँचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भीरा पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्ट-मार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। म्रतक के परिवार में चार लड़किया थी, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक के दोनों परिवारो में कमाने वाला इनके अलावा अन्य कोई नही है जो अपने अपने परिवारो को मजदूरी कर जीवन यापन व्यतीत करते थे। दोनो मित्रो की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। दोनो की मौत से गाँव मे मातम का माहौल व्याप्त है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें