एसडीएम धौरहरा की अध्यक्षता में हुआ जन जागरूकता समीक्षा बैठक का आयोजन
कमलेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा खमरिया स्थित श्रीमती चंद्र प्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एक कक्ष में एसडीएम धौरहरा की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस समीक्षा बैठक में एसडीएम आशीष मिश्रा ने 16 नवंबर को जनसंख्या के सापेक्ष नए मतदाता बनाने, पुरुषों के सापेक्ष महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए नई बहूओ, नई लड़कियों को मतदाता बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। खंड शिक्षा अधिकारी ईसानगर शिवमंगल वर्मा ने जन जागरूकता के लिए रैली निकालने, एकांकी नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण की तैयारियों पर चर्चा की साथ ही सभी प्रधानाचार्यो से विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता पर भी विस्तार से विचार विमर्श किया। इस समीक्षा बैठक में श्रीमती चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीताराम मनार पब्लिक स्कूल, ऐरा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बी बी एल सी इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, के प्रधानाचार्यो सहित राजस्व निरीक्षक रामेंद्र अवस्थी, सुधीर श्रीवास्तव, राजस्व कर्मी योगेश, नितेश मिश्रा, जय प्रकाश गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता व लाखुन पी एच सी प्रभारी डॉ आर बी गुप्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें