नेपाल से भागकर मुम्बई जा रहे किशोरों को पहुंचाया घर


देव श्रीवास्तव

लखीमपुर-खीरी। परिजनों से नाराज होकर पड़ोसी मुल्क नेपाल से मुम्बई जा रहे दो नाबालिग लड़कों को सारथी जन सेवा केंद्र के सहयोग से नेपाल पुलिस तक पहुंचाया गया। दोनों लड़के भुख प्यास से व्याकुल दयनीय स्थिति में गुरुवार को सारथी जन सेवा केंद्र की टीम को मिले थे।
जानकारी के अनुसार वनगांव मंडी से गौरी फंटा वॉर्डर पर सारथी जन सेवा केन्द्र के उपाध्यक्ष दिनेश रॉय जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दो नेपाली नाबालिग लड़के दयनीय स्थिति में देखकर उनसे उनकी जानकारी ली तथा परिजनों से नाराज लड़कों को समझा बुझाकर कोतवाली गौरीफंटा के प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया। इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश्वर यादव ने नेपाल पुलिस से सम्पर्क कर दोनों लड़कों के परिजनों की। खोजबीन कर नेपाल पुलिस के सहयोग से सुरक्षित घर पहुंचाया। इस अवसर पर सारथी जन सेवा केंद्र के अध्यक्ष जीआर बाबा, उपाध्यक्ष दिनेश रॉय, संगठन मंत्री मनीष गुप्ता, हैड कांस्टेबल नरेस सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ