मांगे पूरी ना हुई तो भूख हड़ताल करेंगे किसान
लखीमपुर-खीरी। भारतीय किसान यूनियन का धरना दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर अड़े किसानों ने मांगे पूरी न होने पर सोमवार से भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। भाकियू के बैनर तले किसानों ने इस सम्बन्ध में ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए आनंद भाई पटेल ने बताया कि होलागढ़ में बना क्रय केन्द्र क्षेत्रीय किसानों की अथक मेहनत का प्रयाय था। जो कुछ लोग राजनीतिवश हटवाना चाह रहे है, जबकि इस क्रय केन्द्र से किसानों को खासी सहलूयित मिलती है।
होलागढ़ में बना यह क्रय केन्द्र चार साल पहले स्थापित हुआ था, जिला प्रशासन ने जिसे हटाने के निर्देश दिया है। यह उस स्थान पर भेजा जा रहा है, जहां एक क्रय केन्द्र पहले से ही है। जिसका हम विरोध करते है।
किसान नेता सर्वजीत सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। उसके बावजूद राजनीति चमकाने के लिए, उन्हें और भी बढ़ा रहे हैं। गन्ना क्रय केन्द्र को दूसरे स्थान पर भेजना भी इसी राजनीति में आता है, जिसे प्रशासन समझ नहीं पा रहा। अगर इस आदेश में बदलाव नहीं हुए तो सोमवार से भाकियू के बैनर तले किसान भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें