2019 में बीजेपी को उखाड़ फेकेगी जनता-जितिन प्रसाद

2019 में बीजेपी को उखाड़ फेकेगी जनता-जितिन प्रसाद


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जंगबहादुरगंज कस्बे में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में हुए तीन राज्यों के चुनाव में, जनता ने बीजेपी को उखाड़ फेंका है। उसी प्रकार 2019 के चुनाव में केंद्र से भी उखाड़ फेंकने का वीणा उठाया है।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार की तरह मेरी सरकार कोई झूठे वादे नहीं करती। जो वादे करती है उसे निभाना भी जानती है। हमने किसानों से जो वादे किए वो बखूबी निभाये भी हैं।
बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति झूठ बोलने की है इन्होंने किसानों अथवा गरीबों से जो भी वादे किये उनको आज तक पूरा नहीं किया है। जिससे किसान व गरीब बहुत मायूस व परेशान हैं। कहा मेरे लिये हर कार्यकर्ता सम्मानीय है। किसी को भी किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य हो या कोई भी समस्या हो बेझिझक मुझसे कहे। मेरी सरकार ने सबको साथ लेकर काम किये हैं। आप लोग इसी प्रकार मेरे हौंसले को बढ़ाते रहे। और साथ देते रहे। मेरी व मेरी सरकार की तरफ से आपको कोई भी असुविधा नहीं होगी।

टिप्पणियाँ