शाहजहांपुर: स्वच्छता में शाहजहांपुर बेस्ट, जानिए मुख्यमंत्री ने किसको किया सम्मानित
अमित शर्मा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए प्रदेश के सभी जिले में 15 नवम्बर से 15 दिसंबर तक स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 का आयोजन किया गया था। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जनपद शाहजहांपुर के जिला अधिकारी अमृत त्रिपाठी को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित करते उनको बापू की प्रतिमा भेट की ।
गौरतलब है की जिले में 15 नवम्बर से 15 दिसंबर तक चले स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के तहत स्वच्छता को लेकर जिला अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने जिस संजीदगी से स्वच्छता मुहीम को चलाकर आमजन को स्वच्छता का पाठ पढाया। उससे जिले जनता उनकी संजीदगी से की गई मेहनत की कायल हो गई । क्योंकि एक और जहां आदमी ठिठुरती ठंड में रजाई से निकलना पसन्द नही करता है तो वही , जिलाअधिकारी अमृत त्रिपाठी व नगर आयुक्त ऐसी ठंड में भी प्रतिदिन सुबह के समय वार्ड में भ्रमण कर जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे थे। जनता ने उनकी इस मुहिम की काबिले-तारीफ लिया । उनकी उस मुहिम का ही नतीजा था कि स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में बहतरीन प्रदर्शन करने पर मुख्यमंत्री द्वारा जिलाअधिकारी को सम्मानित किए गया। वहीं, डीएम अमृत त्रिपाठी के सम्मानित होने से जिले में मौजूद अन्य अधिकारीयों में भी काफी खुशी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें