शाहजहांपुर: पांच हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

शाहजहांपुर: पांच हजार का इनामी गैंगस्टर  गिरफ्तार


अमित शर्मा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी । खुदागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को बदमाशों के पास से अवैध शस्त्र व कारतूस भी बरामद हुए है।
प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि, मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गस्त पर थी। इस दौरान मुखबिर ने टीम को बताया कि गैंगस्टर के मुकदमे में फरार इनामी बदमाश क्षेत्र से भागने की फिराक में चिरचिरा पुलिया से कमलापुर की तरफ जा रहा है  । सूचना पर सक्रिय टीम ने थाना क्षेत्र तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए इनामी बदमाश महबूब निवासी ठिरिया निजामतपुर थाना कैंट बरेली को गिरफ्तार कर लिया । इस दौरान पुलिस को महबूब के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है। उक्त फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।
पुलिस के मुताबिक, महबूब बड़ा ही शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके ऊपर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई गम्भीर मामले दर्ज है।महबूब गैंगेस्टर के एक मामले में फरार चल रहा थे ।पुलिस को बदमाशों की काफी समय से तलाश थीं।

टिप्पणियाँ