घास काटने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
लखीमपुर-खीरी। शुक्रवार की शाम को गन्ने के खेत में घास काटने गई किशोरी को गांव के दो दबंगों ने अपनी हवश का शिकार बना डाला। किशोरी ने घर पहुंच कर घटना अपने परिवारीजनों को बताई तो दो आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। एसओ मितौली ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया है।
मितौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव ्रवार की शाम एक किशोरी गन्ने के खेत में घास काटने गई थी। इस दौरान गांव के दो व्यक्तियोंं इकबाल व लम्बू ने उसे अपनी हवश का शिकार बना डाला। किशोरी ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद परिवार द्वारा मितौली थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई।
थाना प्रभारी पुनीत यादव दोनों आरोपितों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपित फरार चल रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपितों के घर दबिश दे रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें