संविधान बनने में लगा था 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय: प्रशांत लाला

संविधान बनने में लगा था 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय: प्रशांत लाला


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। 26 जनवरी को समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान युवा नेता प्रशान्त लाला ने कहा कि भारत का संविधान एक लिखित संविधान है हमारे संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। 395 अनुच्छेद ओर 8 अनुसूचियों के साथ भारतीय संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 26 जनवरी 1950 को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हाँल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।


भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकणो थे। आज हम सभी यहां बेहद खास अवसर पर 70 वां गणतंत्र दिवस मनाने इकट्ठा हुए हैं। भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव सम्मान है यह दिवस हर भारतीय का अभिमान है, अनगिनत लोगों की कुर्बानी के बाद भारत मां को 15 अगस्त 1947 को मिली थी, लेकिन उसे स्वतंत्रता का आकार 26 जनवरी 1950 को मिला। क्योंकि इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इस मौके पर अमित कुमार यादव, अमन मनार, रमन मनर, रवि गौतम, उत्कर्ष गुप्ता, रितिक कश्यप, शुभ्रांशु, अचल, अंकित, दिनेश सिंह, संजय वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, रोहित कश्यप सहित तमाम युवा मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ