2022 तक हर गरीब के पास होगा अपना घर: अजय मिश्र

2022 तक हर गरीब के पास होगा अपना घर: अजय मिश्र


देव श्रीवास्तव

लखीमपुर-खीरी। ओयल कस्बे के मैरीज हाल में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक कार्यक्रम गुरूवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें खीरी सांसद अजय मिश्र टैनी व सदर विधायक योगेश वर्मा पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन जनार्दन मिश्रा ने किया। सभा को भाजपा महामंत्री अरविंद सिंह संजय ने संबोधित करते हुए सरकार के कराए हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सांसद व विधायक के द्वारा कराए गए विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
सभा मे सांसद खीरी ने कहा कि भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा आपको लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है। आपके कस्बे में ही 1026 शहरी आवास मिले हैंं, जिसके लिए कस्बे के हमारे सक्रिय कार्यकर्ताओंं के दम पर ही लाभार्थियों के इतने आवास बन रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी का ये लक्ष्य है कि 2022 तक हर गरीब के पास उसका अपना घर हो। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के तहत 45 लोगोंं को निःशुल्क कनेक्शन भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत मे सांसद व विधायक ने कस्बे के मोहल्ला जगतिया, चमरौधा व मुराउन टोला में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों में पूजा-अर्चना कर लाभार्थियों का गृह प्रवेश करवाया। सभा मेंं सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर योजना को आप लोगों तक दलाल मुक्त कर सीधे पहुंचाया है, जिसके लिए आपको सिर्फ अपने कागज ऑनलाइन कराने पड़ते हैं। इस अवसर पर डूडा परियोजना अधिकारी राजेश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि कपिल वर्मा, ओयल मंडल अध्यक्ष अम्बरीश सिंह, नीरज गिर , प्रमोद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम नरेश सिंह, शर्मा प्रजापति, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा राज महामंत्री हीरा, रामकुमार भार्गव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ