साहब हुए तलब, संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर जारी किए गए पत्र पर

साहब हुए तलब, संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर जारी किए गए पत्र पर



शिरीष श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की खीरी इकाई की जारी हड़ताल के 11 वें दिन प्रदेश नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने अपनी हुंकार भरी। 30 जनवरी को प्रदेश व्यापी धरने में लखनऊ से सम्मिलित होकर लौटे समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में खासा उत्साह था क्योंकि प्रदेश व्यापी हड़ताल के बाद मुख्य सचिव ने प्रदेश नेतृत्व से मिलने का समय दे दिया है। यह समय कर्मचारियों की एकता का प्रतीक है।
हड़ताल के 11 वें दिन सीएमओ प्रांगण में चल रहे धरने को संबोधित करते हुए डॉ अनीता ने कहा कि एकता में शक्ति है और इसलिए आज खुद मुख्य सचिव को प्रदेश नेतृत्व से बात करने के लिए आगे आना पड़ा। वहीं डॉक्टर रौनक अफरोज ने अपने संबोधन में कहा कि समान कार्य समान वेतन हमारा हक है और यह हम लेकर रहेंगे।


भारत की सर्वोच्च न्यायालय ने भी इसे सही ठहराते हुए उसे हर राज्य में लागू करने के निर्देश दिए हुए हैं लेकिन राज्य सरकार इसमें हीला हवाली कर रही है।
जिला अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ इको गार्डन में हुए धरने में पहुंचे भारी जनसमूह व संविदा कर्मचारियों की एकता को देखते हुए आज यह संभव हो पाया है कि सरकार के मध्यस्थ हमसे बात करने को तैयार हैं।

महामंत्री देवेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगें सरकार को हर हालत में माननी पड़ेगीं, अन्यथा की स्थिति में यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
कोषाध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला तमाम तर्कों को सुनने के बाद ही दिया है, कि समान कार्य के लिए समान वेतन हर कर्मचारी का हक है, जो सरकार ऐसा नहीं कर रही है वह कर्मचारियों का शोषण कर रही है जो कानूनन गलत है।


जिला संरक्षक अवधेश पटेल ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की एकता ही उनका सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने मिशन निदेशक द्वारा जारी लेटर पर कहा कि ऐसे धमकी भरे पत्र अभी और मिलेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जब यह बात प्रदेश कार्यकारिणी ने मुख्य सचिव तक पहुंचाई तो मुख्य सचिव द्वारा उक्त जारी लेटर का संज्ञान लेते हुए मिशन निदेशक को तलब कर लिया है। यह संविदा कर्मचारियों की विजय की द्योतक है। इस दौरान इफ्तकार खान, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सरोज राजपूत, प्रज्ञा, मनीष श्रीवास्तव, अनुभव वर्मा सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारियों ने भी धरने को संबोधित किया


31 जनवरी को टीबी अस्पताल में जिला कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की लखीमपुर इकाई की उपस्थिति में संरक्षक अवधेश पटेल द्वारा जिला पुरुष चिकित्सालय की संघ इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति के साथ श्री विवेक मित्तल को जिला अध्यक्ष तथा शकील अहमद को महामंत्री के पद हेतु नामित किया गया। नवनियुक्त कमेटी का जिला कार्यकारिणी द्वारा पुर जोर तरीके के साथ स्वागत किया गया।

टिप्पणियाँ