एक करोड़ की अष्टधातु मूर्ति के साथ तीन गिरफ्तार
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने बेंचने के लिए ले जाई जा रही करीब एक करोड़ की कीमती अष्टधातु की मूर्ति को पकड़ लिया। बेंचने जा रहे तीन चोर भी गिरफ्तार हुए। एक चोर चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
खुलासा करते हुए एसपी पूनम ने बताया कि कोतवाली पुलिस को 21 जनवरी की रात मुखबिर के जरिए दो बाइकों पर सवार चार लोगों द्वारा अष्टधातु मूर्ति बेंचने के लिए ले जाने की जानकारी मिली। इस पर सदर कोतवाल अशोक पांडे व निरीक्षक अपराध ऋषि देवी सिंह ने रामापुर मार्ग पर घेराबंदी कर दी। इस दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग गुजरे। रोकने का प्रयास किया तो सभी भागने की कोशिश करने लगे। आवश्यकबल प्रयोग कर तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक बाइक सहित भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए
लोगों ने अपनी पहचान अनिल कश्यप पुत्र हरिद्वारी कश्यप, राकेश कुमार कश्यप पुत्र कल्लूराम कश्यप व बैजनाथ उर्फ बैजू विश्वकर्मा पुत्र स्व. बहादुरलाल निवासीगण मोहम्मदापुर थाना ईसानगर, निवासी मोहम्मदापुर थाना ईसानगर जिला खीरी के रूप में की। फरार की पहचान नेकराम कश्यप निवासी रंजनापुर थाना तम्बौर जिला सीतापुर के रूप में बताई।
जामा तलाशी में उनके पास से एक किलो 800 ग्राम की अष्टधातु की भगवान बुद्ध की मूर्ति बरामद हुई। पूछताछ में तीनों ने बताया कि कुछ महीने पहले वह लोग नेपाल बार्डर के पास ग्राम गिरजापुरी थाना निघासन गए थे। वहां उन्होंने यह मूर्ति एक नेपाली के बैग से चोरी की थी। एसपी ने बताया कि चोर इस मूर्ति में 22श् सोना लगा होना बता रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस मूर्ति की कीमत एक करोड़ रुपए की है। चोरों के पास मिली बाइक बजाज सीटी-100 नंबर यूपी31एपी-3691 के बारे में जानकारी करने पर वह लोग इससे संबंधित कागजात भी नहीं दिखा सके। बाइक को सीज कर दिया गया। प्रेसवार्ता के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडे, निरीक्षक अपराध ऋषिदेव सिंह सहित कांस्टेबल विजय शर्मा, विष्णु कुमार सिंह, फिरोज खान, सागर चैधरी व राजेश सिंह शामिल रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें