27 लाख 16 हजार 321 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल
प्रेसवार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी2946 मतदेय स्थल व 1638 मतदान केंद्र किए गए स्थापित23 व 24 को चलेगा विशेष मतदाता अभियान
शिरीष श्रीवास्तवलखीमपुर-खीरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2019 को जनपद में जिला स्तर पर जिला सम्पर्क केंद्र स्थापित किया जा चुका है। जिसका टोल फ्री नंबर-1950 है। उक्त डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर में आने वाले सभी कालों की रिकार्डिंग की जा रही है एवं उक्त कक्ष की निगरानी सीसीटीवी कैमरा से हो रही है। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
डीएम ने कहा कि जनपद में कुल 2946 मतदेय स्थल व 1638 मतदान केंद्र हैं। इस पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं। 31 जनवरी को अंतिम प्रकाशित मूल निर्वाचक नामावली एवं पूरक सूची-1 की फोटो प्रतियां कराकर समस्त राजनैतिक दलों को प्राप्त करा दी गई हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान आफलाइन 85894 फार्म-6, 33866 फार्म-7, 6225 फार्म-8 व 2097 फार्म-8ए एवं आनलाइन (एनवीएसपी) 736 फार्म-6, फार्म-6ए, 33 फार्म-7, 464 फार्म-8 व 24 फार्म-8ए प्राप्त हुए। संक्षिप्त पुनरीक्षण के 38354 पुरुषों, 46685 महिलाओं के नाम जोड़े गए। 16136 पुरुषों एवं 17821 महिलाओं के नाम अपमार्जित किए गए। इस प्रकार कुल 22218 पुरुषों एवं 28864 महिलाओं के नाम जोड़े गए हैं। जनपद में अवस्थित 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी 2019 को पुरुष मतदाता-14,56,664, महिला मतदाता-12,59,556 एवं तृतीय लिंग मतदाता-101 हैं। सभी को मिलाकर कुल 27 लाख 16 हजार 321 हैं। पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावे एवं आपित्तयों के निस्तारण के उपरांत जनपद में 1.06 ईपी रेशियो की बढ़ौत्तरी के उपरांत वर्तमान में ईपी रेशियो 56.74 है। निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 23 फरवरी और 24 फरवरी को समस्त मतदेय स्थलों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान दिवसों का आयोजन किया जाएगा। जनपद में कुल 12066 दिव्यांग चिह्नित किए गए जिनको आयोग के ईआरओ नेट पर फ्लैगिंग किया गया। मतदाता साक्षरता क्लब के अंतर्गत इंटर कालेज में 104, इस प्रकार पूरे जनपद में कुल 115 ईएलसी फ्यूचर वोटर क्लब का गठन किया गया। मतदाता साक्षरता क्लब के अंतर्गत विश्वविद्यालयों में 11, इस प्रकार पूरे जनपद में कुल 115 ईएलसी न्यू वोटर क्लब का गठन किया गया। मतदाता साक्षरता क्लब के जनपद में 2946 बूथों चुनाव पाठशाला का गठन किया गया।
डीएम ने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है तो वह 5 मार्च तक अपना नाम सूची में शामिल करा सकता है। शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 137 पलिया विस के 196 मतदान केन्द्रों पर 347870 मतदाता, 138 निघासन विस के 179 मतदान केन्द्रों पर 333706 मतदाता, 139 विस गोला गोकर्णनाथ के 220 मतदान केन्द्रों पर 368746 मतदाता, 140 श्रीनगर विस के 194 मतदान केंद्रों पर 311536 मतदाता, 141 धौरहरा में 223 मतदान केन्द्रों पर 325495 मतदाता, 142 लखीमपुर विस के 188 मतदान केन्द्रों पर 395197 मतदाता, 143 कस्ता विस के 214 केंद्रों पर 303906 मतदाता व 144 मोहम्मदी विधानसभा के 224 मतदान केंद्रों पर 329865 मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें