हर्ष फायरिंग में एक बालिका की मौत, दो घायल

हर्ष फायरिंग में एक बालिका की मौत, दो घायल


घायलों का अस्पताल में उपचार जारीपुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। पसगवां कोतवाली के ग्राम बड़वारी मांग में हर्ष फायरिंग से एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को गयादीन गांव निवासी बड़वारी माग के लड़के का तिलक समारोह था। जिसमें हर्ष फायरिंग में रमेश की पुत्री मधु की मौत हो गयी थी। गावं के कमलेश की लड़की एवं रामलाल का लड़का रोहित घायल हो गया। घायलों को लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही एक युवक ने इस तिलक समारोह में अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की थी जिसमें एक बालिका की मौके पर मौत हो गई थी तथा लोग लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। 
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वादी की तहरीर पर गांव का ही निवासी धर्म पुत्र श्री पाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त को पुलिस की हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 
गौरतलब है शासन और प्रशासन की ओर से शादी समारोह में पूर्ण रूप से हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है परंतु उसके बावजूद लगातार ऐसे मामले प्रकाश में आ रहे हैं जिसमें हर्ष फायरिंग के माध्यम से लोगों की जान जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण यहां देखने को मिला। देखना है कि इस घटना के बाद शासन.प्रशासन ऐसे तत्वों पर क्या कदम उठाती है।

टिप्पणियाँ