पेड़ से टकराई बोलेरो, दूल्हे के चाचा सहित तीन की मौत


पेड़ से टकराई बोलेरो, दूल्हे के चाचा सहित तीन की मौत


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र के मोतीपुर गांव से झुंझनू बारात जा रही बोलेरो पीलीभीत के पास पेड़ से टकरा गई। जिसमें दूल्हे के चाचा समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाङ़ी में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के मोतीपुर के रहने वाले सतीश शर्मा के पुत्र अंकित शर्मा व योगेश शर्मा की बारात मोतीपुर से राजस्थान के गति गांव के लिए रवाना हुई थी। जिसमें घर की अपनी बोलेरो गांङी को सतीश के भाई विनोद शर्मा (50) चला रहे थे। जबकि सतीश की भांजी रेखा शर्मा (32) व उनका बेटा वैभव शर्मा आगे बैठे थे। यह लोग रात करीब एक बजे के आस.पास मोतीपुर से चले थे। रास्ते में पीलीभीत  के पास करीब चार बजे गांङी चला रहे विनोद को झपकी आ गई। इससे गाङ़ी अनियंत्रित होकर सङक किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे विनोद, रेखा व वैभव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाकी अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर गाङी में तीनो घायलों को घायलों को पीलीभीत अस्पताल भिजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा रेखा व वैभव का शव हरियाणा में पैतृक आवास भेजा गया। वहीं विनोद का अंतिम संस्कार मोतीपुर में होगा।

टिप्पणियाँ