हमले में पांच बकरियों की मौत, भागकर चरवाहे ने बचाई अपनी जान

हमले में पांच बकरियों की मौत, भागकर चरवाहे ने बचाई अपनी जान


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। बांकेगंज कस्बा के समीप स्थित गांव अर्जुन पुरवा में बुधवार की दोपहर कुछ बकरियां घास चर रही थी। इसी दौरान उन पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में पांच बकरियों की मौत हो गई। बकरियों को चराने गए युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर अर्जुन पुरवा गांव निवासी मनोहर लाल अपनी बकरियों को गांव के बाहर घास चराने गए थे। इसी दौरान आम के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक मधुमक्खियां उड़ने लगी और उन्होंने बकरियों पर हमला कर दिया। इसी बीच मनोहर लाल की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने घास फूस को सुलगा कर धुआं किया। तब जाकर मधुमक्खी तितर-बितर हुई और मनोहर लाल की जान बच पाई, लेकिन मधुमक्खियों के हमले में पांच बकरियों की मौत हो गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मधुमक्खियों के छत्ते में किसी चिड़िया ने चोंच मार दी थी। जिस कारण मधुमक्खियां उग्र हो गई और हमलावर हो गई। मधुमक्खियों के इस हमले के बाद से पूरे गांव में लोग डरे हुए हैं हालांकि खबर लिखे जाने तक गांव का माहौल सामान्य हो चुका था।

टिप्पणियाँ