कार सवार युवकों ने की महिला को अगवा करने की कोशिश

कार सवार युवकों ने की महिला को अगवा करने की कोशिश 



महिला के शोर मचाने पर बचाने दौड़े लोगमहिला को छोड़कर भागे आरोपीपीडि़ता ने पुलिस को दी तहरीर

देव श्रीवास्तव


लखीमपुर-खीरी। बृहस्पतिवार की शाम घर से बाजार जा रही एक महिला को कार सवार युवकों ने रोक लिया और उसे अगवा करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर जब लोग दौड़े तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। पीडि़त महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। 
शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी चेतना (27) बृहस्पतिवार की शाम घोसियाना मार्ग से होते हुए अपने घर वापस जा रहीं थीं। शाम करीब पांच बजे डॉ. एसपी वर्मा के निकट एक कार अचानक रुकी। कार से उतरे चार युवकों ने चेतना को पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। चेतना के शोर शराबा करने पर आसपास के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। इस पर आरोपी महिला को मौके पर छोड़कर कार समेत भाग निकले। पीडि़त महिला ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। यूपी 100 पुलिस के साथ प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज संकटा देवी अजय कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मिश्राना अजब सिंह समेत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। उधर सरेशाम हुई घटना से शहर में सनसनी फै ल गई। पीडि़त महिला काफी दहशत में है। महिला का कहना है कि आरोपियों को न जानती है और न ही कभी पहले देखा है। पीडि़त महिला ने घटना की तहरीर सदर पुलिस को दी है।

टिप्पणियाँ