परिणय सूत्र में बंधेगी अदाकारा श्रद्धा सिंह

परिणय सूत्र में बंधेगी अदाकारा श्रद्धा सिंह


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। कलाकार का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण होता है। यह संघर्ष उसे जीवन भर कुछ न कुछ नया करने को कुछ सिखाता रहता है। जीवन के कई पड़ाव एक कलाकार के जीवन में बहुत अहम होते हैं। ऐसा ही एक पड़ाव लखीमपुर की कलाकार के जीवन में आने जा रहा है। जी हां बहुमुखी प्रतिभा की धनी समाजसेवी विमलेश सिंह भदौरिया की पुत्री अब परिणय सूत्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक बेहतरीन अदाकारा के साथ ही नृत्य में महारत हासिल कर उन्होंने अपने परिवार के साथ ही खीरी जिले का नाम भी रोशन किया है। लखनऊ स्थित भारत खंडे विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के बाद तमाम तरह के किरदारों को निभा कर श्रद्धा सिंह भदौरिया ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा उन्हें पुरस्कृत भी किया जा चुका है, न सिर्फ बतौर अदाकारा बल्कि क्लासिकल नृत्य में भी उन्होंने महारत हासिल कर रखी है। अब उनके जीवन में एक सुखद पल आने वाला है। जीवन का यह परिवर्तन उनके परिवार के लिए तो खुशियां लाया ही है साथ ही यह परिवर्तन बतौर अदाकारा उनके लिए कितना बेहतर साबित होगा यह आने वाला समय बताएगा। इन दिनों श्रद्धा सिंह भदौरिया के पिता समाजसेवी विमलेश सिंह भदौरिया अपनी पुत्री की शादी की तैयारियों में जोर-शोर से लगे हैं। पुत्री की शादी को लेकर तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं। 25 फरवरी को होने वाले श्रद्धा सिंह भदौरिया के विवाह को लेकर विमलेश भदौरिया ने बताया कि उनकी बेटी ने जिस तरह से अभी तक हर क्षेत्र में अपने को बेहतर और बहुत बेहतर साबित किया है। उसी तरह से अब वह अपने वैवाहिक जीवन को भी बेहतर बनाएंगी। इस दौरान उन्होंने सभी गणमान्य लोगों से अपनी पुत्री के विवाह में पहुंचकर उसे आशीर्वाद देने की गुजारिश की है।

टिप्पणियाँ