शादी कराने का झांसा देकर हुई ठगी
देव श्रीवास्तव
निघासन-खीरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति के पुत्र की शादी का झांसा देकर एक दूसरे गांव के व्यक्ति ने हजारों की ठगी की है। इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटहा निवासी हीरालाल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपना शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दिसंबर 2018 में उनके विकलांग बेटे की शादी कराने का झांसा देकर नवाब अली उर्फ डाक्टर निवासी पांडे पुरवा मजरा मूड़ा बुजुर्ग उनके घर जा धमका और 13 हजार रुपये शादी कराने के नाम पर ले लिए। जिसके बाद वह उसके विकलांग पुत्र को बिहार लेकर शादी कराने के लिए गया। आरोप है कि वहां से करीब एक सप्ताह बाद वापस लौटकर आया और शादी ना हो पाने की बात कही। तब पीड़ित ने अपने रुपए वापस मांगे लेकिन नवाब अली ने कुछ दिन बाद रुपए वापस करने की बात कही लेकिन धीरे-धीरे समय बीतता गया लेकन पीड़ित को रुपए नहीं मिले। पीड़ित ने रुपए वापस दिलाये जाने व नवाब अली पर कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें