शाहजहांपुर: फेसबुक पर देश के प्रति अपत्तिजन पोस्ट डालने पर भड़के राष्ट्रीय छात्र परिषद् के कार्यकर्ता, आवारा गोवंशों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया बन्द, सलमान ने कहा मझे मानव बम बना कर फेंक दो पाकिस्तान पर, नाबालिग की हत्या व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
शाहजहांपुर: फेसबुक पर देश के प्रति अपत्तिजन पोस्ट डालने पर भड़के राष्ट्रीय छात्र परिषद् के कार्यकर्ता, आवारा गोवंशों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया बन्द, सलमान ने कहा मझे मानव बम बना कर फेंक दो पाकिस्तान पर, नाबालिग की हत्या व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
आवारा गोवंशों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया बन्द, स्कूल पर जड़ा ताला, केस दर्ज
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में आवारा पशुओ से परेशान ग्रामीणों ने जनवरो को पकड़ कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर दिया। ग्रामीणों को गुस्सा इसके बाद भी शांत नही हुआ तो उन्होंने प्राथमिक स्कूल को बंद कराते हुए वहां ताला जड़ दिया।
कलान थाना क्षेत्र के गांव शेरपुरकुर्रिया में ग्रामीण आवारा आवारा पशुओ से काफी परेशान हैं। ग्रामीणों की माने तो जनवर उनकी फसलों को नष्ट कर रहे थे। ग्रामीणों ने अफसरों के सामने की बार पशुआश्रय गृह बनवाने की मांग उठाई लेकिन हर बार उनको आश्वासन दिया जाता रहा। अजीज आकर ग्रामीणों ने शनिवार को आवारा जानवरों को पकड़ कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर दिया। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल को भी बंद करा कर उसमें ताला जड़ दिया। मामला की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी में हड़कम्प मच गया आनन फानन अधिकारी गांव पहुंच गए। अधिकारियो ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया । जिसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में बंद जनवरो को बाहर निकाल गया और तुरन्त अस्थाई गोशाला का निर्माण करवा कर उनको वहाँ बन्द कर दिया गया। उपजिलाधिकारी कलान के अनुसार, गांव में अस्थाई गोशाला का निर्माण करवाकर आवारा जनवरो को उसमे बन्द कर दिया गया है। वहीं जनवरो को बंद करने वाले ग्रमीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। कलान थाना अध्यक्ष के अनुसार, डॉक्टर की तहरीर पर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व सरकारी कार्य मे बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जनवरो को बंद करने वाले ग्रामीणों की पहचान करने में जुट गई है।
शाहजहांपुर में फेसबुक पर देश के प्रति अपत्तिजन पोस्ट डालने पर भड़के राष्ट्रीय छात्र परिषद् के कार्यकर्ता
शाहजहांपुर। पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखने के मिल रहा है।यहीं नहीं लोग अपने अपने तरीके से घटना पर रोष जताते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे है। लेकिन शाहजहांपुर में शनिवार को एक युवक ने फेसबुक आईडी पर देश के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी करते हुए भड़काऊ पोस्ट डाल दी। पोस्ट को देखते ही राष्ट्रीय छात्र परिषद् के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने अभद्र टिप्पड़ी करने व भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजने की मांग करते हुए तहरीर दी है।
राष्ट्रीय छात्र परिषद् के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि शनिवार को वो अपने मोबाइल पर फेसबुक आईडी देख रहे थे। इस दौरान देखा कि फरमान खान नाम के एक व्यक्ति ने सोशल साइट पर हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए और भारत देश की शान तिरंगा को जलाते हुए की पोस्ट डाल दी। देश के खिलाफ अपत्तिजन पोस्ट को देखते ही उन्होंने स्क्रीन शॉट ले लिया और युवक की उक्त हरकत के बारे में अपने साथियों को भी बताया।
उन्होंने बताया कि पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले से पूरे देश मे रोष फैला चल रहा है, लोग शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे है। लेकिन उक्त युवक ने ऐसे मौके पर देश के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर देश का माहौल खराब करने तथा देशवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। ऐसा लोगो के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा लिखकर उन्हें जेल भेज देना चाहिए। ताकि फिर से कोई व्यक्ति देश की अखंडता को तोड़ने का काम न कर सके।
पुलिस उप अधीक्षक ब्रह्मपाल सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ थाना सदर बाजार पर मुकदमा दर्ज।
सलमान ने कहा मझे मानव बम बना कर फेंक दो पाकिस्तान पर
समाजसेवी सलमान ने शनिवार को टाउन हॉल स्थित शहीदो की प्रतिमाओं के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने जिस कायरतापूर्ण तरीके से जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला किया है वो निंदनीय है।भारत की जनता के सब्र का बांध अब टूट चुका है जनता अब खून का बदला खून से मांग रही है। आतंकवादियों व उसके शरणदाता पाकिस्तान को सबक सिखाने की सख्त जरूरत है। यही नहीं, अपनी राजनीति को चमकाने के लिए जो नेता पाकिस्तान की पैरवी करते है उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
यह वक्त एक हो कर उनको सबक सिखाने है। कट्टरपंथी आतंकवादियों के खिलाफ देश का जनमानस पूर्ण रूप से एक है और वो उनके नापाक इरादों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देगा। समाजसेवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन करते हुए कहा कि वो शहीद जवानों की मौत का बदला लेने के लिए तैयार है । जिसके लिए उसको मानव बम बना कर पाकिस्तान सीमा के अंदर फेंक दिया जाए ।
नाबालिग की हत्या व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम
मृतक बच्ची रिश्ते में गिरफ्तार युवक की लगती थी चचेरी बहन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई नाबालिक की हत्या व दुष्कर्म के आरोपित युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक बच्ची रिश्ते में आरोपित की चचेरी बहन लगती थी। वहीं, युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।पुलिस अधीक्षक एस चनप्पा ने बताया की, कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मघईटोला निवासी सात बर्षीय तबस्सुम खेलते खेलते लापता हो गई थीं । परिजनों द्वारा 8 फरवरी को उसके गुमशुदा होने को एफआईआर दर्ज करवाई गई। पुलिस बच्ची की खोजबीन में जुटी हुई थी। 11 फरवरी को मोहल्ले में निष्प्रयोज्य रेलवे लाइन के किनारे कूड़े के ढेर में उसका शव नग्नावस्था में उसका शव पड़ा मिला था। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म करने व गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। मुकदमे में हत्या, दुष्कर्म व पास्को एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस तफ्तीश में जुट हुई थी।
इस बीच गहन जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मोहल्ले में ही रहने वाले उसके रिश्ते के भाई रहीम पर शक हुआ। पुलिस ने शक को पक्का करते हुए रहीम के खिलाफ पुख्ता सबूत इकट्टा किये और शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना सदर बाजार चौराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया के सामने अपने गुनाह को कबूलते हुए रहीम ने बताया कि तबस्सुम रिश्ते में उसकी चचेरे बहन लगती थी। 8 फरवरी को दोस्तो के साथ बैठ कर उसने खूब शराब पी, जिसके बाद शराब के नशे में जब वो घर पहुंचा तो बच्ची अकेले खेल रही थी। बच्ची को देखते ही उसके सर पर हैवानियत का भूत सवार हो गया। उसने मर्यादाओ की सीमा लांघते हुए बच्ची को दबोच लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, बच्ची के चीखने चिल्लाने पर उसने उसका मुंह दबा दिया और दम घुटने पर उसकी मौत हो गई।
तीन दिन तक घर में बक्से के अंदर छुपा रहा शव
रहीम ने बताया कि बच्ची की मौत होने के बाद वो खाफी घबरा गया था। खुद को बचाने व शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके पास समय नही था। उसकी समझ मे नहीं आ रहा था कि पुलिस से कैसे बचेगा । बचने के लिए उसने घर के अंदर रखे बक्से में शव को छुपा दिया और दिल्ली भाग गया। इस बीच शव बक्से में ही छुपा रहा। तीन दिन तक वहां रहने के बाद बापस घर लौट आया तथा मौका मिलते ही शव को रेलवे लाइन के किनारे कूड़े के ढेर में छिपा दिया और फिर से दिल्ली भाग गया।
घटना के बाद खो गया था सुख-चैन, जताया पछतावा
रहीम के अनुसार, शव को ठिकाने लगाने के बाद वो वापस दिल्ली चला गया था। लेकिन वहां भी उसको सुख चैन नही मिला उसको न तो भूख लगती थी और न ही प्यास । रातों की उसकी नींद भी गायब हो चुकी थी। उसको अपने किये पर पछतावा होने लगा। जिसके चलते ही वो वापस शाहजहांपुर लौट आया और पुलिस के सामने अपने गुनाह को कबूल लिया।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने पेड़ से लटक कर की खुदकुशी
शाहजहांपुर । शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम धरायूं गोटिया निवासी पवन कुमार (23) थाना क्षेत्र के ही भटयूरा पृथ्वीपुर में ईंट भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता था। शुक्रवार की शाम में परिजनों को बिना बताए पवन घर से कहि चला गया। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन असफल है। शनिवार सुबह बनासदेवी गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा। शव लटके होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने शव की पहचान पवन में रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पवन शराब पीने का आदि था ।वहीं,मृतक की माँ उमा देवी के अनुसार पवन की दिमागी हालत कुछ ठीक नही थी और जिसके चलते ही पवन ने आत्मघाती कदम उठा लिया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें