किसानों को तीन किस्तों में मिलेंगे छह हजार
लखीमपुर-खीरी। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार लघु एवं सीमांत किसनों के परिवारों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्रदान करेगी। यह धनराशि चार-चार माह के अंतराल पर दो-दो हजार रुपए की तीन समान किस्तों में किसान को प्राप्त होगी। एक दिसम्बर 2018 से 31 मार्च 2019 तक की समयावधि के लिए देय दो हजार रुपए क किस्त योजना के पात्र किसानों के खातों में स्थानांतरित किया जाना है। उन्होंने बताया कि यदि पति-पत्नी व उनके बालिग बच्चों के नाम पृथक-पृथक भूमि उपलब्ध है तो उसे जोड़ते हुए एक इकाई माना जाएगा। तीनों में से किसी एक को ही लाभार्थी की अंतिम सूची में रखा जाएगा। शामिल खाता होने की स्थिति में प्रत्येक कृषक परिवार की भूमि की गणना पृथक-पृथक की जाएगी। परिवारों के लघु एवं सीमांत की श्रेणी में आने पर उन्हें भी लाभांवित किया जाएगा। भाग दो के लिए कृषक परिवारों के बैंक खातों का विवरण, आधार कार्ड नंबर, अन्य पहचान पत्र तथा मोबाइल फोन नंबर संग्रह करने के लिए लेखपाल द्वारा राजस्व ग्रामों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका डाटा 13 फरवरी से लोड कराना शुरू कर दिया गया है। 22 तक कार्य पूर्ण करते हुए 22 फरवरी को प्रधानमंत्री पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें