स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय समेत सात पर बलवा की रिपोर्ट
शिरीष श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। जिला अस्पताल में सुविधा शुल्क मांगे जाने को लेकर तीन दिन पहले हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मरीज के तीमारदार की ओर से स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय को नामजद कर पांच अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही एससीएसटी एक्ट भी लगाया गया है।मोहल्ला हाथीपुर निवासी प्रशांत राजवंश ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका मरीज किरन पत्नी रामचंद्र जिला अस्पताल में भर्ती था, जिसे वह देखने १६ फरवरी की दोपहर गया था। दोपहर करीब ढाई बजे वार्ड ब्वाय बीएस दयाल, स्टाफ नर्स सुनीता देवी चार-पांच अन्य लोग आ गए। मरीज से रुपये मांगने लगे। जब मैने रुपये देने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। जातिसूचक गालियां देते हुए पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर कई लोग मौके पर आ गए और किसी तरह से उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर वार्ड व्वाय, स्टाफ नर्स और चार-पंच अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही एससीएसटी एक्ट भी लगाया है। बतादें कि इस मामले में पुलिस ने रविवार की शाम वार्ड ब्वाय बीएस दयाल की ओर से भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक पूरी और उनके सात अज्ञात साथियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें