नगर में धूमधाम से निकली खाटू श्याम निशान यात्रा

नगर में धूमधाम से निकली खाटू श्याम निशान यात्रा


श्रद्धालुओं ने जमकर नाच गाने सहित गुलाल व फूलों की खेली होली

अनुज शुक्ला
लखीमपुर /मैलानी खीरी।रविवार की सुबह शहर के मारवाड़ी मंदिर से श्याम प्रभु खाटू महाराज की निशान यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से निकली।इस यात्रा में बहुत दूर दूर से आये श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।निशान यात्रा मारवाड़ी मंदिर से चलकर हीरालाल धर्मशाला,रोडवेज बस स्टैंड, गांधी विद्यालय चौराहा,जिला अस्पताल होते हुए सदर चौराहा से वापस मारवाड़ी मंदिर पहुंची।इस यात्रा में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर नाच गाने सहित गुलाल व फूलों की होली खेली।

श्री श्याम परिवार समिति के द्वारा जनपद समेत मैलानी में श्याम प्रभु खाटू वाले की निशान यात्रा कस्बे में बड़ी धूमधाम से निकाली गयी,यह पदयात्रा प्रातः10 बजे मैलानी की मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रांरभ होकर नगर भ्रमण करते हुये शिव मंदिर वापस पहुँची,इस दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल भी खेला, सर्वप्रथम श्याम प्रभु की पूजा अर्चना व निशान पूजा की गयी,निशान यात्रा मुख्य बाजार,चमन चौराहा,मैलानी गाँव,बाईपास तिराहा होते हुए शिवमंदिर पहुँची,निशान यात्रा के दौरान नगर के समाजसेवी विजय गुप्ता द्वारा श्याम भक्तों के लिए जलपान एवं फलाहार की व्यवस्था की गयी,निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बच्चे,महिलाये व पुरुष भक्त मौजूद रहे।निशान यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना मैलानी पुलिस बल मुस्तैद रहा।


निशान यात्रा कार्यक्रम में श्री श्याम परिवार समिति के संयोजक रामचन्द्र अग्रवाल,व्यापार मण्डल अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा,व्यापार मंडल के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल सिंघल,संजय शर्मा,अरविंद गोयल,आनन्द कुमार मौर्य,अंकित गोयल,मुल्लन मिश्रा,नितिन गुप्ता, रोहित मिश्रा,सोनू मिश्रा,प्रदीप शर्मा, सोनू शर्मा, मोती लाल शर्मा,वीरपाल यादव,टीटू जौहरी,रोहतास अग्रवाल,अशोक सिंघल,सुरेश बंसल,राजेश बंसल,नीटू खन्ना,करनवीर वालिया,आकाश बंसल,अमित अग्रवाल,अमन गोयल,सचिन सिंघल,मुरारीलाल अग्रवाल,विपिन अग्रवाल,चित्रा गोयल,चारु बंसल,किरण गोयल,राकेश अग्रवाल सहित सैकड़ों श्याम भक्त मौजुद रहे।

टिप्पणियाँ