अमन ने राज्यपाल को भेंट किया होली व मतदाता जागरूकता पर बना ग्रीटिंग कार्ड
लखीमपुर-खीरी। होली मिलन के अवसर पर चित्रकार अमन गुलाटी ने बुधवार को राज्यपाल राम नायक से लखनऊ में मुलाकात की इस दौरान उन्होंने होली और मतदाता जागरूकता को लेकर बनाई गई एक ग्रीटिंग कार्ड राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल से मुलाकात कर लखीमपुर पहुंचे अमन गुलाटी ने पत्रकारों से बात की और इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्यपाल भवन में होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें उन्हें आमंत्रित किया गया था। इस दौरान बहुत से कलाकार, वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति राज्यपाल भवन में उपस्थित थे। अमन ने सभी से मुलाकात की।
अमन ने बताया कि राज्यपाल द्वारा उन्हें उनकी चित्रकारी के लिए बेहद सराहा गया। उन्होंने अमन से लगातार क्षेत्र में अपना योगदान देने की बात कही और उन्हें अपनी ओर से हर संभव सहायता देने की भी बात कही है। राज्यपाल द्वारा अमन गुलाटी को बादाम पर उकेरी गई विंग कमांडर अभिनंदन व गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पार्रिकर की तस्वीर को लेकर भी भूरी भूरी प्रशंसा मिली।
अमन ने राज्यपाल महोदय को भी चित्रकारी क्षेत्र में अपने द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह मतदाता जागरुकता को लेकर कुछ अनोखा और नया अपनी चित्रकला के माध्यम से करने की तैयारी में हैं। जिसे वह जल्द ही प्रस्तुत करेंगे। अमन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर कई पुरस्कार पा चुके हैं।
उनकी राज्यपाल से यह दूसरी मुलाकात थी। उनके साथ डॉक्टर मोहम्मद इरफान कुरैशी, आदेश चंद्रा भी राज्यपाल भवन में राज्यपाल राम नाईक से मिलने पहुंचे थे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें