भाजपा को हराने के लिए आज सभी दल एकजुट: डा.रमापति राम

भाजपा को हराने के लिए आज सभी दल एकजुट: डा.रमापति राम


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। धौरहरा लोकसभा पर भाजपा ने दोबारा रेखा वर्मा के नाम पर मुहर लगा दिया है। इनके नाम की घोषणा होने के पहले ही भाजपा ने मंगलवार को विजय संकल्प रैली कर चुनाव का शंखनाद किया।
भाजपा चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने विजय संकल्प रैली के जरिए धौराहरा की जनता तक पार्टी की नीतियों पहुंचाने का जिम्मा उठा रखा है। मंगलवार को अपनी विजय रथ यात्रा को दिल्ली तक पहुंचाने के लिए धौरहरा लोकसभा की कस्ता विधानसभा के अंतर्गत औरंगाबाद गांव में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया।
इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.रमापति राम त्रिपाठी ने विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में ही देश सुरक्षित है, इन्हें दोबरा पीएम बनाने का संकल्प लें।
उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा की मोदी सरकार द्वारा चलाई गई तमाम योजनाओं का बखान करते हुए योगी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य को भी जनता के सामने रखा। उन्होंने उज्जवला योजना से लेकर आयुष्मान योजना तक जमकर बखान किया। उन्होंने कहा इन दोनों योजनाओं का सीधा लाभ गरीबों को मिल रहा है। आज गांव-गांव तक बिजली पहुंच गई है। लालटेन युग खत्म हो चुका है।
उन्होंने कहा कि भाजपा फिर विकास के मुद्दे पर ही चुनाव मैदान में है। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज भाजपा को हराने के लिए सभी दल एक साथ मिलकर खड़े हो गए हैं। इससे उनकी कथनी और करनी में फर्क नजर आता है। इस दौरान वर्तमान जिला अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प रैली के माध्यम से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

टिप्पणियाँ