जानिए किस भगवान की आराधना करती हैंं खीरी की एसपी
लखीमपुर-खीरी। कहा जाता है कि प्रकृति में ही ईश्वर विद्यमान है। ऐसे में हर एक व्यक्ति अपने अनुसार मन और मस्तिष्क को मनोबल देने के लिए ईश्वर की आराधना करता है। यह कोई बड़ी बात नहीं होगी कि कोई आला अधिकारी भी ईश्वर पर अपार आस्था रखता हो, जी हां हम कहना चाह रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति ईश्वर को मानने के लिए पूर्णतया स्वतंत्र है। जब बात समाज की आती है तो ऐसे में उन लोगों का भी नाम जुड़ जाता है जो उच्च पदों पर आसीन है। इन दिनों खीरी की एसपी पूनम भी भगवान पर अपनी अपार आस्था के लिए सुर्खियों में हैं।
एसपी खीरी पूनम द्वारा भगवान की आराधना की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। रविवार को एसपी खीरी अपने बेटे मोनू व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ओयल कस्बे से स्थित बेहद प्राचीन मंदिर गई।, जिसे हम मेंढक मंदिर के नाम से जानते हैं। जहां नर्मदेश्वर जी महाराज विराजमान हैं। जहां आराधना के लिए वह पहुंची। उन्होंने न सिर्फ भगवान नर्मदेश्वर जी महाराज का जलाभिषेक किया, वरन उनकी विध विधान से पूजा-अर्चना भी की। मंदिर की परिक्रमा की और अपने परिवार के साथ इस पूजा में शामिल होकर उन्होंने इस बात को भी साबित किया ईश्वर को मानना जरुरी है। यह आपका न सिर्फ मनोबल बढ़ाता है, बल्कि आप में कार्य करने की इच्छा शक्ति को भी प्रबल बनाता है। उनका मंदिर में जाकर पूजा करना इन दिनों सुर्खियों है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें