घनश्याम की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

घनश्याम की हत्या मामले में दो गिरफ्तार


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। निघासन के ग्राम रामपुर में नौ वर्षीय बालक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उधर गमगीन माहौल में रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी हत्या कांड के मुख्य दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। 
  बता दें कि बीते चार मार्च को रामनरेश का नौ वर्षीय पुत्र घनश्याम घर से गायब हो गया था। शुक्रवार की शाम उसका शव गांव के ही तालाब में तैरता हुआ पाया गया था। उसके चहरे और पेट कटा हुआ था। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब भी डाला गया था। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गुमसुदगी को हत्या में तरमीम करते हुए पप्पू, गुड्डू, हरजीत समेत तीन लोगों को नामजद किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न करने को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को बम्हनपुर से दौलतापुर जाने वाले मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। पुलिस ने इस मामले में हरजीत समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

टिप्पणियाँ