कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह आयोजित, नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ

कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह आयोजित, नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुई। इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण  कराया गया। कार्यक्रम में कायस्थ बंधुओं को गुलाल लगाया गया। 
  सबसे पहले भगवान चित्रगुप्त का माल्यार्पण व दीप जलाकर पूजन-अर्चन किया गया। इसके अतिरिक्त छोटे-छोटे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गये। शपथ ग्रहण में सर्वप्रथम संरक्षक डा. इरा श्रीवास्तव, ओपी श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सक्सेना को शपथ दिलाई। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष ने महिला जिला अध्यक्ष डा. मंजुला बदरिया, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट व जिला युवा अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव को शपथ दिलाई गई। कार्य के अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इनमें यूथ अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सह मंत्री शौर्य सक्सेना, महामंत्री नीरज सक्सेना, मंत्री दीपक श्रीवास्तव, अचल श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अंशुमन श्रीवास्तव, योगेंद्र सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार सक्सेना व मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने शपथ ली। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रतन, जिला चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, मंत्री राजेश श्रीवास्तव एवं सांस्कृतिक मंत्री श्रीवास्तव भी उपस्थित अशोक श्रीवास्तव के साथ भारी संख्या में बंधु उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ