बीस हजार का इनामी नेपाली बदमाश गिरफ्तार
लखीमपुर-खीरी। भारतीय नागरिक की हत्या करने वाले एक नेपाली बदमाश को तिकुनियां पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश पर खीरी पुलिस की तरफ से बीस हजार का इनाम घोषित है।
तिकुनिया पुलिस ने छोटेलाल उर्फ थिम्मन पुत्र दुर्गा प्रसाद उर्फ द्वारिका प्रसाद थारू निवासी खैरा पंचायत थापापुर थाना भजनी जिला कैलाली राष्ट्र नेपाल को उसके वर्तमान पता फरैन्दा फार्म थाना तिकुनियां जनपद खीरी से गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश पर खीरी पुलिस द्वारा बीस हजार का इनाम घोषित है।
छोटेलाल पर 6 दिसम्बर 2018 को थाना तिकुनियां के फरैंदा निवासी विदेशी (40) की हत्या का मुकदमा उसके भाई टीकाराम पुत्र बुद्धाराम की तहरीर पर तिकुनियां पुलिस ने दर्ज किया था। तब से ही पुलिस फरार चल रहे छोटेलाल की तलाश में थी। छोटेलाल लंबे समय से नेपाल को छोड़कर भारत में रह रहा था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें