बादाम पर बनाई मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की तस्वीर

बादाम पर बनाई मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की तस्वीर


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। कॉल पेंटिंग से सुर्खियों में आए चित्रकार अमन गुलाटी ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की तस्वीर को छोटे से बादाम पर बनाई है। अमन ने अपनी ओर से यह श्रद्धांजलि मनोहर पार्रिकर को दी है। इससे पहले अमन विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर को भी बादाम पर बना चुके हैं। यह जानकारी अमन सोमवार की दोपहर बाद मीडिया को दी।                                           अमन गुलाटी ने बताया कि उन्हें जब मीडिया के माध्यम से यह पता चला है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर इस दुनिया में नहीं रहे तो उन्होंने अपनी कला के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देने की ठानी और जिसके बाद वह बादाम पर उनकी तस्वीर बनाने में जुट गए।


अमर ने बताया कि इससे पहले वे पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की लगातार 72 घंटे जग तस्वीर बना चुके हैं। अमन इससे पहले विंग कमांडर अभिनन्दन की भी बादाम के ऊपर तस्वीर बना चुके हैं। इसके साथ-साथ अमन चित्रकला के क्षेत्र में छह बार विश्व कीर्तिमान भी बना चुके हैं।

कार बिकाऊ है संपर्क करें -7007880697

वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों में चित्रकला के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

टिप्पणियाँ