खीरी पहुंचकर राजनाथ सिंह ने कहा: अब दुश्मन देश की हिम्मत नही कि वह.......

खीरी पहुंचकर राजनाथ सिंह ने कहा- अब दुश्मन देश की हिम्मत नही कि वह.......


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि राजनीति देश को बनाने के लिए होनी चाहिए। दुश्मन देश की आज हिम्मत नही कि वह भारत को आँख दिखा सके। यह बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को खीरी में एक जन सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज हमारा भारत देश जिस तरह से तरक्की कर रहा है। इस हिसाब से आने वाले समय मे हमारा भारत देश टॉप टेन देशों में तीसरे नम्बर पर पहुँच जायेगा। उन्होंने मंच से मोदी सरकार द्वारा चलाई गई। तमाम योजनाओं के बारे मे अवगत कराते हुए कहा कि ऐसा नही की इस तरह की योजनाएं पहले नहीं चल रही थीं, लेकिन इन योजनओं से लाभांवित कितने लोग हो रहे थे। भाजपा की सरकार में एक करोड़ 30 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री उज्जला योजना के तरह लाखों लोगों को गैस सिलेंडर वितरित किए गए। राजनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है कि अगर मेरी सरकार बनी तो राष्ट्रीयद्रोह का कानून समाप्त कर दिया जाएगा। कांग्रेस हमारे भारत देश को तड़ने व करजोर करने का काम कर रही है। हमें राष्ट्रीय द्रोह के कानून को और भी कठोर करना चाहिए। जिससे दुश्मनों की रूह कांप जाए। इसी तरह भाजपा की आंधी के चलते सपा-बसपा को गठबंधन करना पड़ा। उन्हें मालूम था कि अगर हम लोग साथ नही आए तो तिनके के तरह उड़ जाएगे।  अभी हाल ही में दुश्मनों ने हमारे सोये हुए। सैनिकों पर हमला किया, लेकिन भारतीय सैनिकों ने दुश्मन देश के भीतर घुस कर उनके पसीने छुड़ाये, लेकिन दुर्भाग्य देखिए, विपक्षी इस पर भी सुबूत मागते हैं। उन्हें यह नही पता कि लाशें बहादुर नहीं, गिद्ध गिना करते हैं। हम दुश्मन देश को बताना चाहता हूँ कि अब वह कमजोर भारत नही रहा। अंत मे राजनाथ सिंह ने सभा में मौजूद लोगों से लखीमपुर की दोनों लोकसभा सीट के प्रतियाशियों को विजय बना कर लोकसभा में भेजने की अपील की।

टिप्पणियाँ