मन का गाना नहीं बजा तो चली गोली, एक की मौत

मन का गाना नहीं बजा तो चली गोली, एक की मौत


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। एक शादी समारोह में शुक्रवार की रात डीजे पर अपने मन का गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में जमकर इंटे पत्थर चले। बाद में नौबत गोलीबारी तक आ गई। जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांवजाट निवासी प्रद्युम्न की बहन की बारात शुक्रवार को आई थी। प्रद्युम्न के दरवाजे पर डीजे बज रहा था। इसी दौरान डीजे के गाने को लेकर अर्जुन नट और गांव के सुनील सिंह आदि के विवाद हो गया।प्रद्युम्न के दरवाजे पर हुए विवाद पर लोगों ने बीच बचाव कर दिया। इसके बाद दोनों अपने अपने दरवाजे पर पहुंच कर गाली गलौच करने लगे। एक दूसरे पर ईट पत्थर फेकने लगे और फायरिंग करने लगे। इसी दौरान गले के निकट  गोली लगने से इंद्रपाल नट (48) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदी ले जाया जा रहा था इसी दौरान इंद्रपाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया ।इंद्रपाल के पुत्र मोहन ने बताया कि एक फायर उसके भी हांथ में लगा है जो उसे छूकर निकल गई है। पुलिस ने मोहन की तहरीर पर सुनील सिंह और संजय सिंह के विरुद्ध घर में घुसकर हत्या, एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घायल मोहन की सीएचसी पसगवां में चिकित्सकीय जांच कराई है।

टिप्पणियाँ