मोदी के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया-रेखा अरूण वर्मा

मोदी के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया-रेखा अरूण वर्मा


उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश वर्मा विलोबी हाॅल में जनसभा को करेंगे सम्बोधित 

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। भाजपा प्रत्याशी रेखा अरुण वर्मा ने रविवार को विभिन्न विकास खंडो व गांवों में सघन जनसम्पर्क किया। अपने जनसम्पर्क के दौरान विभिन्न गांवों  के लोगों को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामवासियों को अवगत कराया। यही नहीं रेखा वर्मा ने बसडिया, ऐरा, खमरिया पंडित, तमोलीपुर, लाखुन, चैरा, खमरियाखुर्द, सुरजनपुर, सीगावर, बेती सहदेव, खजुहा बाजार, कटौली, जेठरा, दरिगापुर, सरैया, ईसानगर में नागरिकों से विचार-विमर्श कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने सभी को मोदी के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। 
  इसके बाद बीते दिवस खड़वामीतमऊ में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात की तथा इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की। दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। जन संपर्क के दौरान लोगों का अपार जन समर्थन रेखा वर्मा को मिलता दिखाई दिया। 
भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने बताया कि सोमवार को होने वाले नामांकन के बारे में लोगों को बताया। नामांकन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री  डाॅ. दिनेश शर्मा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, जिलाध्यक्ष व विधायक मोहम्मदी लोकेन्द्र प्रताप सिंह, योगेश वर्मा विधायक सदर, अरविन्द गिरी विधायक गोला, रोमी साहनी विधायक पलिया, बाला प्रसाद अवस्थी विधायक धौरहरा, सौरभ सिंह सोनू विधायक कस्ता, शशांक त्रिवेदी विधायक महोली, मंजू त्यागी विधायक श्रीनगर, सुरेश राही विधायक हरगांव सहित तमाम नेतागण उपस्थित रहेंगे। 

टिप्पणियाँ