देर रात स्पष्ट हुई जीत की वास्तविक स्थिति
अजय मिश्र ने 2 लाख 18 हजार 807 के अंतर से दर्ज की जीतगठबंधन प्रत्याशी डा. पूर्वी वर्मा को हरायारेखा ने 1 लाख 60 हजार 611 मतों के अंदर से अरशद को हरायापोस्टल वोटों की गणना के बाद स्पष्ट हुई स्थिति
शिरीष श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। लोकसभा चुनाव में जिले की खीरी और धौरहरा दोनों ही सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया। रात नौ बजे तक भाजपा व रनर प्रत्याशी के बीच वोटों का फासला इतना बढ़ चुका था कि उनकी जीत पूरी तरह तय थी। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के बाद पोस्टल वोट काउंट किए गए। तब कहीं जीत की वास्तविक स्थिति देर रात को साफ हो सकी।
देर रात घोषित किए गए परिणाम के आधार पर खीरी लोकसभा के निवर्तमान सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को 304 पोस्टल वोट मिलाकर कुल 6 लाख 9 हजार 589 मत मिले। सपा प्रत्याशी डा. पूर्वी वर्मा ने 117 पोस्टल वोटों के साथ कुल तीन लाख 90 हजार 782 मत प्राप्त किए। वहीं कांगे्रस प्रत्याशी जफर अली नकवी को कुल 92 हजार 155 मत मिले जिसमें 28 पोस्टल वोट भी शामिल किए। अजय मिश्र टेनी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा+ प्रत्याशी डा. पूर्वी वर्मा को 2 लाख 18 हजार 807 मतों के भारी अंतर से हराया।
वहीं धौरहरा लोकसभा की निवर्तमान सांसद रेखा वर्मा को 5 लाख 12 हजार 905 मत मिले जिसमें 323 पोस्टल वोट भी शामिल थे। बसपा प्रत्याशी अरशद सिद्दीकी के खाते में 201 पोस्टल वोट सहित कुल 3 लाख 52 हजार 294 मत आए। कांगे्रस प्रत्याशी जितिन प्रसाद को भी 129 पोस्टल वोटों के साथ एक लाख 62 हजार 856 मत मिले। रेखा वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा+ के प्रत्याशी अरशद सिद्दीकी को 1 लाख 60 हजार 611 मतों के अंतर से हराकर सीट पर दोबारा कब्जा जमाया।
बाक्स
वो साल दूसरा था, ये साल दूसरा है
लखीमपुर-खीरी। लोकसभा चुनाव 2014 में खीरी और धौरहरा की सीटों पर भी अजय मिश्र और रेखा वर्मा ने ही जीत दर्ज की थी। हालांकि उस चुनाव में जीत के अंतर के मामले में रेखा वर्मा आगे रही थीं। उन्होंने बसपा प्रत्याशी दाउद अहमद को एक लाख 25 हजार 675 वोटों के अंतर से हराया था जबकि खीरी सांसद अजय मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तत्कालीन बसपा प्रत्याशी एवं वर्तमान भाजपा विधायक अरविंद गिरि को 110274 मतों से हराया था। इस बार की जीत में बाजी अजय मिश्र टेनी ने मारी।
बाक्स
इतने प्रतिशत लोगों को था इन प्रत्याशियों पर भरोसा
लखीमपुर-खीरी। खीरी लोकसभा चुनाव में दिग्गज पार्टियों ने दमदार प्रत्याशी उतारे थे। जमकर चुनाव प्रचार हुआ। बड़े-बड़े नेता खीरी की सरजमीं पर उतरे। वादों की धारा बहायी गयीं। जिसके आधार पर जनता ने अपने-अपने उम्मीदवारों का चयन किया।
खीरी में 53.63' लोगों ने भाजपा प्रत्याशी पर भरोसा जताया जबकि 46.37' लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया। सपा+ प्रत्याशी डा. पूर्वी वर्मा पर 34.38' लोगों ने ही भरोसा जताया जबकि 65.62' लोगों ने उन्हें नकार दिया। दीगर पार्टियों में सबसे बुरा हाल कांगे्रस का रहा। जफर अली नकवी महज 8.11' लोगों की ही पसंद रहे और 91.89' लोगों ने उन्हें नकार दिया।
इसी तरह धौरहरा लोकसभा सीट पर रेखा वर्मा को 48.21' लोगों ने मत दिए। जबकि 51.79' लोगों की पसंद अन्य प्रत्याशी रही। बसपा प्रत्याशी अरशद सिद्दीकी भी 33.12' लोगों की पसंद और 66.88' लोगों की नापसंद रहे। यहां भी कांगे्रस की हालत खस्ता हाल रही। कांगे्रस प्रत्याशी जितिन प्रसाद को भी केवल 15.31' लोगों ने ही पसंद किया जबकि 84.69' लोगों ने उन्हें नकार दिया।
बाक्स
खीरी में 14 और धौरहरा में 5 प्रत्याशियों को नोटा ने हराया
लखीमपुर-खीरी। लोकसभा चुनाव में नोटा का प्रदर्शन भी दमदार रहा। नोटा ने खीरी लोकसभा में 14 प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया जबकि धौरहरा में पांच प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर कब्जा जमाया। खीरी लोकसभा में कुल 8750 और धौरहरा लोकसभा में 10789 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें