तमंचे की नोक पर किशोरी का अपहरण

तमंचे की नोक पर किशोरी का अपहरण

किशोरी की मां ने नामजद तहरीर देकर लगाई लड़की को बरामद किए जाने की गुहार

एसओ ने मामले को बताया प्रेम-प्रसंग

सिंगाही-खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव से तमंचे की नोक पर एक लड़की को अगवा कर लिया। यही नहीं अपहृता घर में रखी नगदी व जेवर भी उठा ले गए। अपहृता की मां ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर अपनी पुत्री को बरामद कराए जाने की गुहार लगाई है। 
 जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव खैरीगढ़ की एक महिला ने बताया कि बीती रात उसकी पुत्री जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है, जो कि उसके पास सो रही थी। तभी गांव के ही दीपू पुत्र शत्रोहन, दिनेश पुत्र पलटू व एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए। उक्त लोगों ने तमंचे के बल पर लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस कर बलपूर्वक अगवा कर लिया। आरोप है कि घर में रखे कीमती जेवर व नकद बीस हजार रुपए भी लूट ले गए। पीड़िता ने मामले की नामजद तहरीर देकर अगवा लड़की को बरामद किये जाने की मांग की है। वहीं इस मामले में जब एसओ सिंगाही अजय रॉय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। एक व्यक्ति को उठाया गया। बाद जांच अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। तहरीर में लोग कुछ भी लिख देते है।

टिप्पणियाँ