क्षत्रिय सेवा सद्भभावना समिति ने समाज के होनहार बच्चों को किया सम्मानित

क्षत्रिय सेवा सद्भभावना समिति ने समाज के होनहार बच्चों को किया सम्मानित


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। क्षत्रिय सेवा सद्भावना समिति द्वारा राजा लोने सिंह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। इस दौरान क्षत्रिय समाज के उन सभी बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। 
  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि राजा लोने सिंह ने 1857 की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने जहां एक तरफ अंग्रेजों का दमन किया वहीं फिरंगियों के बीवी व बच्चों को अपने ही महल में शरण दी थी। यह उन्हीं का प्रताप था कि आजादी के बाद किला ध्वस्त करने के बावजूद गढ़ी के खौफ के चलते अंग्रेजों ने तत्कालीन मोहम्मदी जिले को स्थानांतरित कर लखीमपुर ले गए। संरक्षक विनोद सिंह ने कहा कि सभी क्षत्रियों को अपने इतिहास के बारे में जानना चाहिए जो इतिहास आज हमें पढ़ाया जा रहा है वह मुगलों तक सीमित है। जबकि क्षत्रिय समाज के दर्जनों राजाओं ने भारत की आजादी में अपना योगदान दिया है। 


राजा लोने सिंह की महानता को जानना क्षत्रिय समाज के लिए बेहद जरूरी

वहीं अपने सम्बोधन में सदस्य विमलेश सिंह भदौरिया ने कहा कि राजा लोने सिंह की महानता को जानना क्षत्रिय समाज के लिए बेहद जरूरी है। 




खासकर वे नन्हें-मुन्ने जो आगे चलकर अपने समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज जिन बच्चों को समिति सम्मानित कर रही है यह वे बच्चे हैं जो न सिर्फ अपने समाज के लिए बल्कि अपने देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। ऐसे में इन बच्चों के लिए यह बेहद जरूरी है कि उन्हें यह पता हो कि उनके समाज के राजाओं ने कितनी कुर्बानियां दी हैं। इतिहास को जानना इन बच्चों के लिए उतना ही जरूरी है जितना जरूरी इन बच्चों का समाज व देश में योगदान है। संस्था द्वारा जिन बच्चों को पुरस्कृत किया गया उनमें मुस्कान सिंह, शुभम सिंह, आर्यव्रत चंदेल, उत्कर्ष सिंह, हर्ष सिंह, अंशिका सिंह तोमर, अंजुल सिंह, मनस्वी सिंह, विघ्नेश्वर सिंह, गौरी सिंह, सुधांशू सिंह, पलक सिंह, आशी सिंह, अभय प्रताप सिंह, अमरेंद्र सिंह, निशा सिंह, युवराज सिंह, उदय सिंह, सुनिधि सिंह, अभिषेक सिंह, विभूति सिंह सहित तमाम मेधावी बच्चे शामिल रहे। इस दौरान सचिव उपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष हरिवंश सिंह सहित सदस्य अरुण सिंह, शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, विवेक सिंह व अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। 



टिप्पणियाँ