दोहरे हत्याकांड के सभी अभियुक्त गिरफ्तार
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो अन्य आरोपियों को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया सेल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नंदकिशोर (28) व अरविन्द(45) पुत्रगण रामचंद्र निवासी ग्राम परसेडिया थाना हैदराबाद जनपद खीरी की जमीनी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के दौरान रामजीत, राजेश कुमार व सुभाष चंद्र पुत्रगण रामचंद्र द्वारा मिलकर हसिया मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में थाना हैदराबाद पर अभियुक्तगण के विरुद्ध मु.अ.सं. 243/19 धारा 302 पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक पूनम द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्याकांड के अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के अनुपालन में थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा दिनांक 2 जुलाई को ही घटना के मुख्य अभियुक्त रामजीत को परसडिया तिराहे से तथा बुधवार को दो अन्य अभियुक्तों राजेश कुमार व सुभाषचन्द्र को आजान बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल 3 अदद हसिया भी बरामद किया गया है। सभी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें