सगे भाइयों ने हत्या कर खेत में दफना दिया था सियाराम का शव

सगे भाइयों ने हत्या कर खेत में दफना दिया था सियाराम का शव


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। सियाराम के लापता होने की गुत्थी को आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया। सगे भाइयों ने सियाराम की हत्या कर उसका शव एक खेत में दफना दिया था। मामले का खुलासा शुक्रवार को पुलिस ने कर दिया।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव लट्ठौनापुरवा थाना मैगलगंज निवासी सियाराम 23 जून से लापता था। इसकी सूचना जिला हरदोई थाना टडियांवा निवासी उसके भाई राम लड़ते ने मैगलगंज थाना पुलिस की थी और अपने दो अन्य भाइयों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने 4 जुलाई की रात मृतक के भाई गुड्डू व धनपाल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनका भाई सियाराम (50) शराबी प्रवति का था और वह उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था, उसने अपना घर भी बेच डाला था। 22 जून की रात वह शराब के नशे में आकर गाली-गलौच करने लगा। जिसके बाद आक्रोश में आकर दोनों भाइयों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और घर के कुन्डे से उसका शव लटका दिया। जिसके बाद धनपाल पास के खेत में गड्ढा खोद आया और बाद में दोनों ने अंधेरे का फायदा उठा कर सियाराम के शव को गड्ढे में नमक डालकर दफना दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

टिप्पणियाँ