जंगली मुर्गा खाने के शौकीन भेजें गए जेल
लखीमपुर-खीरी। अगर आप मुर्गा खाने के शौकीन हैं और कोई आपको जंगली मुर्गा खिलाने की दावत दे तो हरगिज़ वहां मत जाइएगा क्योंकि वन विभाग जंगली मुर्गे के शिकार पर भी आप को जेल भेज सकता है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जब जंगली मुर्गे के शिकार के लिए जंगल गए दो व्यक्तियों को वन विभाग के कर्मचारियों ने धर दबोचा है।
दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुरमा थाना गौरीफंटा के दो लोगों को वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों जंगली मुर्गे का शिकार करने जंगल गए थे।स्थानीय थारू जनजाति के सुरमा निवासी सतपाल पुत्र देबू राम और बम्बड पुत्र छटक बहादुर पड़ोस के दुधवा नेशनल पार्क में जंगली मुर्गी का शिकार करने गए थे तभी उन्हें वन अधिकारियों द्वारा धर दबोचा। उनके पास जाल , कुल्हाड़ी और दराती भी बरामद की गई है। इस बावत वन जीव प्रतिपालक दुधवा एसके अमरेश ने बताया कि जंगल के अंदर घुसपैठ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि स्थानीय लोग वन जीवों को नुकसान पहुंचाने वाले औजार अपने साथ ले जाते हुए मिलेंगे तो उनके ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें