वीडियो- नए यातायात नियमों पर बिरफे अखिलेश यादव, कहा गुजरात सरकार से सीखे उत्तर प्रदेश सरकार

वीडियो- नए यातायात नियमों पर बिरफे अखिलेश यादव, कहा गुजरात सरकार से सीखे उत्तर प्रदेश सरकार


द्वेष भावना के चलते भाजपा सरकार कर रही है आजम खान पर कार्रवाई

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। मैगलगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। वह लखनऊ से रामपुर आजम खान के समर्थन के लिए जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा लाए गए मोटर व्हीकल एक्ट पर सवाल उठाया। वहीं आज़म खान पर की जा रही कार्रवाई को द्वेष भावना से की जा रही कार्यवाही बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की सुबह लखनऊ से रामपुर के लिए निकले। इस दौरान लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बे में स्थित एक पेट्रोल पंप सपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि यातायात पर जो नया नियम बनाया गया है उससे जनता परेशान है, अगर यह नियम इतना ही अच्छा है तो इसे उत्तर प्रदेश को छोड़कर कई अन्य राज्यों ने लागू क्यों नहीं किया है। महाराष्ट्र सरकार ने भी इस एक्ट को लागू नहीं किया है। इससे यह बात साफ हो जाती है कि यह एक्ट सिर्फ आम आवाम को परेशान करने के लिए और उन्हें लूटने के लिए बनाया गया है। उन्होंने आजम खान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सरकार द्वारा जो कार्यवाही आजम खान के खिलाफ की जा रही है वह द्वेष भावना से भरी हुई है। आज भाजपा सरकार बेरोजगारी पर बात नहीं कर रही है। किसानों की समस्याओं पर बात नहीं कर रही है। विकास के मुद्दे पर बात नहीं कर रही है। सरकार मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसे बखेड़े खड़ी कर रही है।

देखे वीडियो क्या कहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने


मैं आज आजम खान के समर्थन में रामपुर जा रहा हूं। उन्होंने बस इतनी गलती की है  कि उन्होंने देश की सबसे बढ़िया यूनिवर्सिटी रामपुर में बना दी जिसमें हर वर्ग के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इससे पहले 9 सितंबर को भी आजम खां के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम था जो कि मोहर्रम को देखते हुए निरस्त हो गया था।

टिप्पणियाँ