गांव के करीब नहर में उतराता मिला एक शव
लखीमपुर-खीरी। थाना प्रधान क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली शारदा नहर में शुक्रवार की शाम एक शव उतराता हुआ लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
प्रधान थाना क्षेत्र के गांव मऊपुरवा के पास से निकली शारदा नहर में किनारे पर उतराता हुआ एक शव स्थानीय लोगों ने देखा। जिससे बहुत ज्यादा गंध आ रही थी। शरीर के कई हिस्सों की खाल तक गल चुकी थी। लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना है यह एक पुरुष का शव है जिसकी उम्र करीब 40 से 45 साल लग रही है। एक हाथ पर रामदयाल नाम गुदा हुआ है। आसपास के थानों में इसकी सूचना दी गई है परंतु अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें