वीडियो- जल्द ही बनेगा रोडवेज बस अड्डा, आरटीओ कार्यालय में होगा फेरबदल, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का बयान
उत्तर प्रदेश की जनता के लिए मोदी सरकार ने खोल दिया है अपने खजाने का मुंह- अशोक कटारिया
देव श्रीवास्तवलखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश की जनता को गरीबी से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने अपने खजाने का मुंह खोल दिया है। प्रदेश में चल रही तमाम योजनाओं की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। हर योजना को हर विभाग डिजिटल किया गया है। जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकी है। यही कारण है कि गरीबों को उनका हक मिल रहा है। यह बात रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान परिवहन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने कहीं।
अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की दोपहर लखीमपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने पहले दिन कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर न सिर्फ विकास कार्यों का जायजा लिया बल्कि सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जमीनी हकीकत भी जानी। जिसके बाद रविवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को अपने दौरे से अवगत कराया।
1396 लोगों को सरकार की अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिला
उन्होंने बताया कि सदर तहसील के ग्राम बैरागर में जहां 1550 वोटर है यहां करीब 1396 लोगों को सरकार की अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने स्वयं इस गांव का निरीक्षण किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में 2018 में जो ट्रांसफर हुए थे अगर उनमें से कुछ लोग अभी भी उन्हीं जगहों पर जमे हैं तो उन्हें जल्द ही तबादले वाली जगह पर भेज दिया जाएगा। किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को पनपने नहीं दिया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें