आठ लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को 15 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी जा रही है। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल द्वारा बृहस्पतिवार को दी गई।
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा के बसई गांव के पास पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात दो संदिग्ध अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जामा तलाशी इनके पास से करीब 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपए है।
पूछताछ में दोनों तस्करों ने अपनी पहचान सतनाम सिंह पुत्र बुध सिंह ग्राम शरदगंज थाना हजारा व राज सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह ग्राम टाटर गंज थाना हजारा जिला पीलीभीत के रूप में दी है। जिसके बाद गिरफ्तार दोनों युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें