फिर क्या हुआ जब भाजपा विधायक के पास पहुंचा प्रधान द्वारा आवास के नाम पर वसूली का मामला
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। आवास बनवाने के नाम पर ग्राम सरकारपुर ग्रांट नम्बर 11 के प्रधान द्वारा ग्रामवासियों से एक लाख दस हजार रुपए वसूले गए थे। जिसकी शिकायत ग्रामवासियों ने भाजपा विधायक रोमी साहनी से की। इस मामले के संज्ञान में आते ही विधायक ने प्रधान से ग्रामीणों के रुपए वापस करने के लिए कहा। जिसके बाद सोमवार को अपने आवास पंजाबी कालोनी गोला पर प्रधान को बुलवाकर ग्रामीणों से वसूले गए एक लाख दस हजार रुपए वापस कराये। इनमें निम्नलिखित ग्रामीणों के नाम हैं जिन्हें उनका पैसा वापस मिला। इनमें है सुनीता देवी, प्रेमा देवी, रामबेटी, हरिओम, गायत्री देवी, नीलम देवी, नीलम सरोज, रेखा देवी, जमुना देवी, मुन्नीदेवी, रूपा देवी, राजेश्वरी, कामेश्वरी, रेशमा देवी, सिमरन, शांती देवी, उषा देवी, ज्ञान देवी, मुन्नालाल, सुनीता देवी, आरती देवी, कमला देवी, रामविलास व रामलखन सरोज ग्रामवासी शामिल थे। अपनी डूबी हुई रतन पाकर सभी के चेहरे ख़ुशी से खेल उठे। उन्होंने विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा विधायक रोमी साहनी ने कहा कि सरकार की किसी भी योजना को जलाने के लिए अगर कोई भी व्यक्ति घूस मांगता है तो उसकी शिकायत तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन में करनी चाहिए या फिर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी से शिकायत की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भविष्य में आवास के नाम पर गरीबों से किसी प्रधान ने रुपये वसूले तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें