लखनऊ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सिंगिंग में दिखाया अपना हुनर
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। लखनऊ पब्लिक स्कूल में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी चारों हाउसेस के बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और अपनी गायन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गायन प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। प्राइमरी विंग की अनुष्का गर्ग विनर व अनुराग कुमार रनर कक्षा 5 से रहे। जूनियर में विनर आशुतोष गौरव एवं रनर प्रत्यूष गुप्ता कक्षा 8 के रहे। आई.सी.एस.ई. विंग में विनर आस्था अवस्थी व रनर अजय सिंह रहे। आई.एस. सी. विंग्स में विनर शशांक गुप्ता व रनर सानिध्य रहे। समूह गायन प्रतियोगिता के परिणाम कुछ इस प्रकार से रहे। प्राइमरी विंग से विनर नोबेल व रनर लिबर्टी हाउस रहे। जूनियर विंग में विनर नोबल हाउस व रनर लिबर्टी हाउस रहे।
आई. सी. एस. ई. विंग्स में विनर नोबल हाउस, रनर लिबर्टी हाउस व रीगल हाउस रहे। आई.एस.सी. विंग्स में विनर लिबर्टी व रनर डिग्निटी हाउस रहे। सभी गायन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका श्री प्रतीक श्रीवास्तव एवं स्निग्ध मुंशी ने की। प्रधानाचार्य श्री विजय सचदेवा ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें