सीएए- अब पुलिस की नजर से नहीं बच पाएंगे हिंसा व भ्रम फैलाने वाले

सीएए- अब पुलिस की नजर से नहीं बच पाएंगे हिंसा व भ्रम फैलाने वाले


यूपी डेस्क
देव श्रीवास्तव
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून पर भड़की हिंसा को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस अब पूरी तरह सजग है। मुख्यमंत्री के आदेश को ट्वीट करते हुए यूपी गवर्नमेंट के टि्वटर हैंडल से बताया गया है कि ऐसे लोग जो हिंसा फैलाने में शामिल है और लोगों को गुमराह कर रहे हैं, पुलिस उन्हें चिन्हित कर रही है।
शनिवार को यूपी सरकार के अधिकृत ट्विटर से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने यूपी के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो लोग भीड़ में मिलकर हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं या लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोगों को तत्काल ढूंढ निकाले। नागरिकता संशोधन कानून पर चल रहे बवाल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह आदेश उन लोगों के लिए कड़ी नसीहत है जो लोग मासूमों को भड़का कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने में लगे हैं। हालांकि पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमरकस रखी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी साफ तौर पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित कर रखा है कि कोई भी ऐसा व्यक्ति जो हिंसा फैलाने या अफवाह फैलाने में सम्मिलित हो उस पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री स्वयं अपने टि्वटर हैंडल से इस बात को साफ कर चुके हैं कि हिंसा फैलाने में जो भी लोग पकड़े जा रहे हैं उनसे उस हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसे लेकर पहली कार्रवाई लखनऊ में हो चुकी है।


डीएनएस न्यूज़ आप सभी सम्मानित नागरिकों से निवेदन करता है कि किसी के बहकावे में न आएं। पुलिस और प्रशासन का साथ दें। कोई भी व्यक्ति अगर संदिग्ध लगता है तो उसकी जानकारी तत्काल नजदीकी चौकी या थाने में दें।

टिप्पणियाँ