दुष्कर्म करने वाला ममेरा भाई हुआ गिरफ्तार
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। दुष्कर्म के अपराध में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पीड़िता के मामा का लड़का है। शनिवार की शाम पुलिस मीडिया सेल द्वारा यह जानकारी मीडिया से साझा की गई।
थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के अंतर्गत डरा धमका कर अपनी भांजी से कई माह तक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के मामा जोगा सिंह उर्फ बलविंदर सिंह निवासी गांव बाजपुर थाना संपूर्णानगर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को बम्मनगर चौराहे से गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़िता के परिवार द्वारा संपूर्णानगर थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसके बाद से लगातार पुलिस फरार आरोपी ममेरे भाई की तलाश कर रही थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें