नारी सुरक्षा को राष्ट्रीय सेविका समिति ने ज्ञापन सौंपा
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय पर हरिद्वार से आई साध्वी प्राची ने नारी सुरक्षा को लेकर शहर की तमाम महिलाओं और छात्राओं के साथ राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह को सौंपा।
ज्ञापन देने से पहले साध्वी प्राची ने कहा कि आज भारत में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जगह-जगह महिलाओं के साथ बलात्कार और जलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को देश में पूर्ण सुरक्षा मिलनी चाहिए। हर घर की बहू-बेटी निडर होकर घर से बाहर निकल सके। राष्ट्र सेविका समिति के बैनर तले साध्वी प्राची के साथ शहर की तमाम महिलाओं और छात्राओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए महिला सुरक्षा एक मौलिक आवश्यकता है। यह सुनिश्चित कराना राज्य सरकार का कर्तव्य है कि देश में महिला किसी भी समय दिन व रात कहीं भी निकाले तो वह अपने आप को सुरक्षित अनुभव करें। उसके मन में किसी भी प्रकार का भय न हो। अपने राज्य में अथवा दूसरे राज्यों में महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न अत्यंत चिंतनीय व निंदनीय है। आपराधिक मानसिकता को नवयुवक ही सामाजिक एवं न्यायिक व्यवस्था को ध्वस्त करने का लगातार कारण बनते जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ही नहीं अपितु संपूर्ण समाज भी ऐसे लोगों से आहत है।
उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि ऐसे उत्पीड़न के विरुद्ध अत्यंत कठोर एवं तत्काल कार्यवाही हो, क्योंकि महिलाओं के यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाएं चिंतनीय होती जा रही हैं। यह दुःख की बात है कि किशोर भी इन कृत्यों मैं संलिप्त हैं। पुलिस प्रशासन न्याय तंत्र और राज्य प्रशासन को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करनी होगी, और आपस में मिलकर इन अपराधों से मुक्ति हेतु कार्य करना होगा, ताकि इन अपराधों की पुनरावृत्ति न हो। राष्ट्रीय सेविका समिति ऐसे कुकृत्य की निंदा करती है एवं महिला की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इन गंभीर घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए प्रयासरत हो। राष्ट्र सेविका समिति इसके लिए सहयोग हेतु तत्पर है। इस मौके पर शहर के तमाम सामाजिक संगठन महिलाएं उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें