किसानों ने मिल में की तोड़फोड़, कर्मचारियों को भी दौड़ाया
कमलेश जायसवाल / देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। गोविंद शुगर मिल ऐरा में शनिवार की शाम किसानों और मिल कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद किसानों ने मिल कर्मचारियों पर गन्ने व ईट पत्थर से हमला कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने किसी तरह मामले को शांत कराया। रात करीब 12 बजे फिर से तौल शुरू हो सकी।
देखें वीडियो
शनिवार की शाम गोविंद शुगर मिल ऐरा में तौल के लिए लाइन में लगी ट्रालिओं के बीच एक बार फिर धौराहरा कोतवाली के गांव महाराज नगर निवासी अशोक कुमार घायल हो गए। जिसके बाद किसानों ने इस घटना का विरोध किया। धीरे-धीरे मिल कर्मचारियों और किसानों के बीच विवाद बढ़ गया और किसानों ने मिल कर्मचारियों को गन्ने लेकर दौड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान ईट पत्थर भी चलाएं गए। मिल में तोड़फोड़ भी हुई, कई कंप्यूटर भी तोड़ दिए गए। किसानों की मानें तो मिल प्रबंधन किसानों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देता, आए रोज किसानों के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं। गुरुवार और शुक्रवार को भी दो अलग-अलग घटनाएं किसानों के साथ हुई थीं। जिनमें 2 किसान घायल हो गए थे। ऐसे में शनिवार को हुई घटना ने किसानों को आक्रोशित कर दिया। मामले पर जानकारी देते हुए मिल के सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद उच्चाधिकारी घटना के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
किसानों के गुस्से का गन्ना दलालों ने उठाया फायदा
किसानों द्वारा मिल में की गई तोड़फोड़ व कर्मचारियों के साथ हुए लड़ाई झगड़े की शुरुआत भले ही सही हो, परंतु यह छोटा सा विवाद आसानी से निपट सकता था, लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने किसानों के गुस्से का फायदा उठाया। सूत्रों की मानें तो मिल में पहले जो गन्ना माफिया सक्रिय थे उनका दाना पानी पिछले 1 साल से बंद है। यही कारण है कि उनके अंदर मिल कर्मचारियों को लेकर खासा आक्रोश है यही कारण रह कि किसान और मिल कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद यह गन्ना माफिया भी किसानों के साथ मिल गए और मिल में तोड़फोड़ की और मिल कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की। सही समय पर पहुंचे ऐसो ईसानगर सुनील कुमार सिंह ने आपसी सुलह समझौते के बाद तौल पुनः शुरू करवाई। आज दुर्घटना को अंजाम देने वाली ट्रैक्टर-ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें